फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत- एक घायल

Sat, 12 Oct 2024 05:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल और सिकटिया गांव के बीच महाल नदी स्याही पर बने पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक दूसरे वाहन से साईड लेने के दौरान बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें बाईक चला रहे प्रतापछापर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ निरहू (20 वर्ष) पुत्र भागीरथी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के एक गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाईक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाईक पर पीछे बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे बनकटा पीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल और सिकटिया गांव के बीच महाल नदी स्याही पर बने पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक दूसरे वाहन से साईड लेने के दौरान बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें बाईक चला रहे प्रतापछापर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ निरहू (20 वर्ष) पुत्र भागीरथी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाईक पर पीछे बैठे सचिन पुत्र छोटेलाल निवासी दलन छपरा का पैर टूट जाने और सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बनकटा पीएचसी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृत युवक पांच बहनों का इकलौता भाई था। सभी बहनों की शादी हो गई है। परिजनों को जब उसके मौत की जानकारी हुई तो रो रोकर उनका बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष बनकटा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें