फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित दो युवक अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित दो युवक अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। इसमें बाहर से आने वाले अधिकांश लोग शामिल हैं। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में दो लोगों को भर्ती कराया गया है। उनके डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एलाइजा जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र घुड़ी कला निवासी आकाश 18 पुत्र स्व. रविंद्र गुप्ता अपने जीजा के पास गाजियाबाद गया था। जहां बुखार से पीड़ित हो गया। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार घर आया। दवा कराने के बाद आराम नहीं मिला। मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रुद्रपुुर कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव निवासी वीरेंद्र सोनकर 35 पुत्र इंद्रजीत सोनकर गुजरात प्रांत के वापी में रहते हैं, जहां बुखार से पीड़ित हो गए। दवा कराए, लेकिन आराम नहीं मिला। वहां से घर आ गए। मंगलवार को सीएचसी रुद्रपुर में चिकित्सकों दिखाए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बुखार के मिले 485 मरीज
देवरिया। जनपद के सीएचसी, पीएचसी तथा जिला चिकित्सालय में बुखार के 485 मरीज मिले। इसमें 15 वर्ष से कम उम्र के 160 तथा उससे ऊपर के 325 मरीज चिन्हित किए गए। अब तक 8128 बुखार के मरीजों का इलाज किया गया है। पथरदेवा में मलेरिया के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। जेई, स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस का कोई मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें