फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एग्री-स्टैक योजना के सर्वे में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की समीक्षा में गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई की गई है।
दोबारा गड़बड़ी मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। डीएम ने दो अक्तूबर को कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इसमें रुद्रपुर और पथरदेवा क्षेत्र में प्राविधिक सहायक अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित मिले और सर्वे कार्य में लापरवाही पकड़ी गई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि रुद्रपुर के प्राविधिक सहायक नवीनत खरवार, पथरदेवा के प्राविधिक सहायक अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिम्मेदार को चेतावनी दी गई है कि तय समय के अंदर सर्वे का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

शासन के मंशा के अनुसार कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारी एग्री-स्टैक योजना का सर्वे कार्य को शत प्रतिशत पूरा करें, सर्वे कार्य कृषि व्यवस्था और किसानों से जुड़ी योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें