फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो कर्मचारी अनुपस्थित, एडीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह 10:30 बजे नगर पंचायत बैतालपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी उपस्थित थे। कार्यालय में कुल 9 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। पूछताछ करने पर बताया गया कि ये कर्मचारी टेंडर की कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय गए हैं। सामान्य दिनों में सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। एडीएम प्रशासन ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों की भ्रमण पंजिका कार्यालय में रखी जाए, जिसमें उनके कार्यालय से बाहर जाने का कारण और समय अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। इसके अलावा, नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें