फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बुजुर्ग महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पिपराइच गांव में और रेल लाइन किनारे मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के पिपराइच गांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फाटक तोड़कर बाहर निकाला। जबकि एक महिला बुजुर्ग का शव रेल लाइन के किनारे मिला है। इन घटनाओं को पुलिस और परिजना आत्महत्या मान रहे हैं। पिपराइच गांव निवासी लालती देवी 70 वर्ष पत्नी रामकेश्वर मंगलवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने फाटक खोलने के लिए आवाज दी तो अंदर से जवाब नहीं मिला। इस पर घर के लोगों ने जंगले से देखा तो उसका शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। परिजनों ने बताया कि लालती देवी मंदबुद्धि थीं। मामूली विवाद घर में होता था। हो सकता है कि इस कारण से उसने आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव निवासी संपाती देवी 75 वर्ष मंगलवार को बेटे विजय के साथ इलाज कराने के लिए शहर के न्यू काॅलोनी मोहल्ले में एक डाक्टर के पास आई थीं। बेटा विजय ने बताया कि निजी अस्पताल के बाहर मां को बैठा दिया था, कुछ देर बाद देखा तो पता चला कि वह अचानक गायब हो गई हैं। देर रात तक तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव पूरवा चौराहे के पास रेल लाइन किनारे मिला है। इस पर पुत्र ने शव की शिनाख्त संपाती देवी के रूप में की। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रात में वह भटककर चली गई है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि दोनों मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। परिजन यहीं बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें