फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 200 गांवों की बिजली आपूर्ति 50 घंटे से ठप, सांसत में उपभोक्ता

Wed, 03 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से ध्वस्त हुई तरकुलवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। सोमवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण दर्जनों गांवों व कई कस्बों में करीब 60 बिजली के खंभे, क्राॅसआर्म, तारों के टूटकर क्षतिग्रस्त होने एवं कई गांवों के ट्रांसफार्मरों के जल जाने के 50 घंटे के बाद भी तरकुलवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पाई है। करीब 25 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर में बिजली कर्मचारियों ने जैसे-तैसे गढ़रामपुर फीडर की सप्लाई को चालू किया। अभी भी तरकुलवा, पथरदेवा और बंजरिया फीडर से संबंधित लगभग 200 से अधिक गांवों की सप्लाई ठप है। जिसके चलते बिजली और पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। टूटे खंभे व तारों को ठीक करके बिजली आपूर्ति को चालू करने के लिए बिजलीकर्मी दिनरात एक किए हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
सोमवार शाम आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से तरकुलवा सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। तेज हवा के चलते तरकुलवा, बालपुर श्रीनगर, जमुनी, दुबेटोला, बसंतपुर धूसी, कंचनपुर, पथरदेवा, बंजरिया आदि गांवों और कस्बों में पेड़ उखड़कर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए। जिससे करीब 60 बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजन सबस्टेशन से जुड़े गढ़रामपुर, तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर आदि कस्बों समेत लगभग 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजलीकर्मी मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब गढ़रामपुर फीडर की सप्लाई की चालू करने में सफल हुए। जबकि पथरदेवा, तरकुलवा और बंजरिया फीडर की सप्लाई बुधवार शाम तक पचास घंटे बाद भी चालू नही हो सकी थी। जिससे पथरदेवा, बंजरिया, कंचनपुर आदि कस्बों सहित लगभग 200 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। चार्जिंग के अभाव में मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे परिवारों को काफी मुशकिल झेलनी पड़ रही है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई संदीप कुमार ने बताया कि गढ़रामपुर फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बाकी तरकुलवा व पथरदेवा फीडरों के कुछ गांवों को छोड़कर बाकी गांवों की सप्लाई चालू करा दी गई है। शेष गांवों की सप्लाई कराने का प्रयास किया जा रहा है, जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें