देवरिया। शहर में ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों जिले के दो अलग-अलग इलाकों से ई-रिक्शा चोरी हो गए। वाहन स्वामियों ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के आजाद नगर साउथ मोहल्ले के निवासी राज जायसवाल ने अपना ई-रिक्शा को चालक अलाउद्दीन अहमद को भाड़े पर चलाने के लिए दिया था। राज के अनुसार 24 जुलाई की शाम चालक रेलवे स्टेशन देवरिया सदर गेट के सामने ई-रिक्शा खड़ा कर कुछ सामान लेने गया था। जब वह लौटा तो देखा कि ई-रिक्शा वहां से गायब था। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के गरुड़पार की है। सैयद अली का ई-रिक्शा भी 16 जुलाई की रात चोरी हो गया। संवाद