गौरी बाजार। ओमान के पूर्वी तट पर मिसाइल हमले में करमा जीतपुर गांव निवासी सूरज यादव की मौत के चौथे दिन परिवार व गांव में मातम छाया रहा। घरवालों ने बताया कि ओमान में दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को शव भारतीय दूतावास को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी।
सूरज के चाचा अवधेश ने बताया कि उन लोगों ने शव देश वापस लाने के लिए मांगा गया शपथ पत्र ऑनलाइन भेज दिया है। बेटे की मौत से विचलित माता-पिता एवं परिजन की आंखें अपने लाडले का अंतिम दर्शन के लिए तरस रहीं हैं। मां पुष्पा देवी, पिता ओमप्रकाश यादव सहित घर के अन्य सदस्यों का किसी के आने-जाने पर बिलखते हुए रोना हर किसी की आंखों को नम कर दे रहा।
उधर दरवाजे पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को देखते ही परिवार वाले फफक कर रो पड़े।