बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रति
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और प्राचार्य प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन लंबी कूद में अशोक राजभर, निर्भय सिंह और किशन यादव क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। जबकि खो-खो बालिका वर्ग और बालक वर्ग के कबड्डी में बड़का गांव विजयी रहा। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी होना जरुरी है। खेल के जरिये छात्र स्वस्थ, मजबूत बनने के साथ-साथ अनुशासित होते हैं। मौके पर डॉ.अरविंद पांडेय, चंद्रभूषण चौबे, राहुल मल्ल, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।