फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कैडेटों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

Thu, 13 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। एनसीसी कैडेटों ने 52 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में बुधवार को पिपरा बांध स्थित एक निजी स्कूल में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में फ्लैग एरिया कंपटीशन में भाग लिया। चारों कंपनियों से चयनित कैडेटों नाम मिट्टी की कलाकृति का निर्माण कर प्रधानमंत्री की ओर से संचालित किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान द्वारा लोगों में जनसंदेश दिया। वर्तमान परिवेश में परिवार की संकल्पना में पुरुष और स्त्री दोनों का सहयोग एवं योगदान समान रूप से आवश्यक है। कैंप कमान अधिकारी दिग्वेंद्र सिंह को कलाकृतियों के उद्देश्य की ब्रीफिंग किया इस दौरान कंपटीशन को कैंप संचालित करने के लिए डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन राम अवतार वर्मा, कैंप सुरक्षा अधिकारी कैप्टन क्षमानंद, सेकंड ऑफिसर धनंजय उपाध्याय तथा सेकंड ऑफिसर शैलेश सिंह के साथ 52 बटालियन के सूबेदार मेजर विनय कुमार, सूबेदार मुन्ना साह, सूबेदार मन बहादुर, सूबेदार संजय नायक, सूबेदार राजू कुमार दुबे सहित सेना के जवान और 52 बटालियन एनसीसी के सिविल स्टाफ के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें