फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बहुओं पर मारपीट का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चोरडिहा गांव में 65 वर्षीय महिला के चार बेटे हैं। इसमें तीन की शादी हो गई है और उनके बच्चे भी हैं, जबकि एक बेटा अविवाहित है। आरोप है कि चार बेटों के होते हुए भी महिला को दो वक्त का भोजन नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

अक्सर उन्हें दूसरे के घर से भोजन मांगकर करना पड़ता है। आरोप है कि महिला के साथ उनके बहुएं मारपीट करती रहती हैं। थक हारकर पीड़िता ने मंगलवार को थाने पहुंच दोनों बहुओं और पोती पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र चोरडिहा गांव निवासी लक्ष्मीना देवी के चार बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा परिवार लेकर हरियाणा में रहता है। लक्ष्मीना देवी का कहना है कि बड़ा बेटा ही दवा आदि के पैसे भेज देता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले मझले दो बेटे दवा और खाने के लिए एक रुपये नहीं देते हैं और उनकी पत्नियां और बेटी मिलकर उल्टे आए दिन गाली-गलौज करती रहती हैं। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें