देसही देवरिया। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पुराने कार्यों की चर्चा कर पुष्टि की गई। नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव मांगा गया। दो करोड़ से अधिक की कार्य संस्तुति के पूर्व प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही पच्चीस लाख रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त हो गई है। प्रमुख के प्रस्ताव पर कृषि मंत्री के सहयोग से 2 करोड़, 58 लाख, 89 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने के साथ ही 25 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष जमुना शरण मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।