फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, घर में मची चीख-पुकार

Mon, 22 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
किशू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।स्रोत-जागरूक पाठक  
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। मगहरा क्षेत्र के सतरांव गांव के हटवा टोला निवासी कक्षा एक के छात्र आठ वर्षीय किशू और उसके साथी सात वर्षीय भीम यादव की पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इससे पहले दोनों को डूबता देख किशू की बहनें निधि और अंशू ने पानी में छलांग लगा दीं, लेकिन वह भी डूबने लगीं। किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला। दोनों मासूमों मौत की जानकारी होने पर घरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सतरांव के हटवा टोला निवासी किशू पुत्र रामसरीखन, भीम यादव पुत्र मोहन यादव गांव के दक्षिण रेलवे लाइन के निकट स्थित एक पोखरे में नहाने गए हुए थे।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार दोनों साथी नहा रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में पैर फिसल जाने से डूबने लगे। दोनो की चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद किशू की बहनें निधि और अंशू ने दौड़कर पानी में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने का प्रयास करने लगीं। दोनों बहनें जब तक कुछ कर पातीं किशू और भीम पानी में लापता हो गए। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए। लोगों ने किसी तरह दोनों बहनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें