फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएड की परीक्षा में बीआरडी में पकड़े गए दो नकलची

Sat, 25 Jan 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाबा राघावदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2024-25 की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली सुबह 9: से 12 बजे की परीक्षा में 630 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने सघन जांच में दो नकलची पकड़े। प्राचार्य प्रो. शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय, सवरेजी खरग बेलवा बाजार के एक छात्र व अन्य एक छात्र जो परमेश्वर महाविद्यालय नौतन, हथियागढ़ को नकल करते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया। आंतरिक उड़ाका दल का नेतृत्व महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. केके ओझा ने किया। गठित उड़ाका दल में उपनियंता डॉ. वीके पांडे, डॉ. आरपीएम त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राजीव कुमार व सुश्री प्रतिभा यादव सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें