फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरब्रिज पर बने गड्ढों को भरने का दिया निर्देश

Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर स्लैब ज्वाइंट्स पर बने गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड गोरखपुर को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि इन गड्ढों के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग का अनुरक्षण कार्य गत जुलाई में पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड गोरखपुर को स्थानांतरित किया गया था। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-मझौली-मैरवा मार्ग 107.350 किमी से 175 किमी तक के हिस्से की मरम्मत और रखरखाव की प्रक्रिया राष्ट्रीय राजमार्ग खंड गोरखपुर द्वारा पहले ही प्रारंभ की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें