इंटर बोर्ड की परीक्षा देते परिक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 38174 परीक्षार्थी सुबह की पाली में शामिल नहीं हुए। विज्ञान विषय में जिले में पंजीकृत 123775 छात्रों में 85722 छात्र ही उपस्थित रहे। प्रथम पाली में चार और द्वितीय पाली में छह छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। वहीं परीक्षा कार्य में लापरवाही करने पर एक ही कमरे में ड्यूटी कर रहे दो कक्ष निरीक्षकों को हटा दिया गया।
दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान के पेपर में अंनत आदर्र्श इंटर कॉलेज नियारी में एक, अंबिका इंटर कॉलेज बलुआ अफगान में एक, बापू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रामपुर पोखरापार में एक संस्थागत छात्रा को, सुतावर इंटर कॉलेज सुतावर में एक ही कक्ष से दो छात्रों को और श्रीराजी देेवी इंटर कॉलेज महुआपाटन में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।