फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो भाइयों का शांतिभंग में चालान

Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भटहर गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में टकरा गए। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान कर दिया। खुखुंदू के भटहर गांव निवासी बेचू गोड़ और बसंत गोड़ दोनों सगे भाई हैं। सोमवार को दोनों के बीच जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज होने लगा। आरोप है कि मंगलवार को फिर दोनों उसी मामले को लेकर आपस में उलझ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों भाईयों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें