सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सगे भाइयों ने हासिल किया पहला व दूसरा स्थान
भागलपुर। कस्बे के खेल मैदान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इनमें पहले व दूसरे स्थान हासिल करनेवाले दो सगे भाई शामिल रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2020 की परीक्षा 22 नवंबर को भागलपुर के एक विद्यालय में हुई थी। इसमें अधिक अंक पाने वाले प्रतिभागियों को रविवार को खेल मैदान में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहला पुरस्कार पिंडी के सोनू यादव और दूसरा अमित कुमार यादव, तीसरा पुरस्कार सुधांश़ु तिवारी और चंद्रमणि को संयुक्त रूप से दिया गया। साथ ही 22 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगत जायसवाल मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता सूर्यदेव यादव ने की। इस दौरान सत्यम कुमार, फिरोज खान, आयोजक संदीप यादव, उदय प्रताप सिंह, कमल नयन पांडेय, विपिन यादव, शिवशंकर जायसवाल, शंभू जायसवाल, संतोष सैनी, समी अख्तर खान, सोनू जायसवाल, राम प्रकाश यादव, दशरथ साहनी, ओम प्रकाश पांडेय, कृष्ण मोहन निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद