फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर छेड़खानी व हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों पर छेड़खानी व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के मायापुर गांव में छह महीने पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर हत्या के प्रयास व छेड़खानी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। भटनी थाना क्षेत्र के मायापुर गॉव निवासी अवध बिहारी तिवारी व रामप्रवेश के परिवारों के बीच भूमि को लेकर विवाद है। विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्षों में 28 जून को मारपीट हुई थी, जिसमें आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कराया गया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गॉव के रामप्रवेश, बसंत, सुगंध व रिकेश पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना करने के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें