बरहज। पुराना बरहज वार्ड में संदिग्ध हालात में रविवार की रात दो भाइयों की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को केशव गोस्वामी की मौत हो गई। दूसरे भाई गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि दो भाइयों के तय रिश्ते को लेकर घर में कुछ कहासुनी हुई थी। थोड़ी देर बाद विष्णु और केशव की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुराना बरहज निवासी राजकुमार गोस्वामी के पांच पुत्र हैं। तीसरे नंबर के विष्णु और चौथे नंबर के महेश की शादी तय है। विष्णु की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
सोमवार की सुबह केशव अस्पताल से घर आ गए। बताया जा रहा है कि केशव ने दोपहर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केशव की मौत की जानकारी होने पर मां उमा देवी, भाई दीपक, कृष्णा और महेश का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।