फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रंजिश में दो भाइयों पर हमला

Mon, 27 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी चौराहे पर रविवार की सुबह पुरानी रंजिश मेंं कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वारदात के पीछे दुर्गा पूजा के दिन हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया था। जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर बगही निवासी अमरजीत सिंह के बेटे राज कुमार सिंह (22) और रघुराज सिंह (20) पचलड़ी डीह चौराहे पर बाल कटवाने जा रहे थे। आरोप है कि चौराहे पर कुछ युवकों ने उन पर हमला बोल पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर वार कर घायल कर दिया। चौराहे पर भीड़ जुटती देख हमलावार भाग गए। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा मेले में भी घायल राज कुमार सिंह और गांव के शख्स में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष ने दूसरे तरफ के दरवाजे पर खड़े वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। थानाध्यक्ष एकौना अजय कुमार पांडेय ने कहा कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें