रामलक्षन। क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह घर में टुल्लू पंप के तार को बिजली बोर्ड से जोड़ रहा था। परिजन उसे सीएचसी गौरीबाजार ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा नौ का छात्र था। बेलकुंडा गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद का 15 वर्षीय पुत्र प्रदीप निषाद घर पर टुल्लू पंप का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इससे प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गया। प्रदीप दो भाइयों में छोटा और बहन से बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास हो गई। संवाद