सलेमपुर। हरैया वार्ड में मंगलवार की देर रात दो बाइको की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली निवासी अनिल यादव (45) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अनिल नगर पंचायत सलेमपुर का कर्मचारी बताया जा रहा है।