चनुकी। रामजानकी मार्ग पर हरखौली गांव के समीप आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गाड़ियों पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। एक की हालत खराब देख जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी कपिल यादव का बेटा अजित अपनी मां को महाकुंभ के लिए लार रोड स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गया था। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे वह बाइक से वापस गांव आ रहा था। हरखौली गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत हो गयी। संवाद