देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर समाज में भय व्याप्त करने वाला वीडियो पोस्ट किया जा रहा था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एसपी विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान आपरेशन तलाश के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में गौरी बाजार पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गौरीबाजार के भगुआ गांव निवासी ऋतिक निषाद पुत्र शंखू निषाद के रूप में की गई। इसके बाद उसका मोबाइल फोन चेक किया गया तो इसके द्वारा सोशल मीडिया पर समाज में भय व्याप्त करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया मिला। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद