चनुकी। जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक और किशोर को अज्ञात वाहन ने शुक्रवार की रात भागलपुर में देसी शराब की दुकान के पास फ्लाईओवर पर टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरो को अचेतावस्था में मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। एक शव का मईल तो दूसरे शव को देवरिया कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सजाव निवासी अभिषेक प्रसाद (20) और सत्यम (17) एक बाइक से शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मईल थाना थाना क्षेत्र के छित्तूपुर गांव किसी परिचित के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने एक बाइक से जा रहे थे। दोनों बाइक से पिंडी भागलपुर से कुछ दूर पहले देसी शराब की दुकान के पास फ्लाई ओवर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वा चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही शराब की दुकान के पास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना मईल पुलिस को दी। मईल पुलिस ने सत्यम के शव को कब्जे ले लिया और अचेत पड़े अभिषेक को देवरिया मेडिकल काॅलेज भेजवा दिया।
हादसे की जानकारी होने पर सत्यम के परिजन थाने पहुंच गए। वहीं घायल अभिषेक के परिजन देवरिया मेडिकल काॅलेज पहुंचे। मईल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ही रही थी कि घायल दूसरे युवक की देवरिया मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। मौत की सूचना पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सत्यम पिंडी इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। जबकि अभिषेक देवरिया सोंदा में मामा के यहां रह कर पढ़ाई करता था। स्कूल बंद होने के बाद घर आया था।