फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में संविदा लाइनमैन समेत दो की मौत- ये सुरक्षा अपनाते, तो शायद बच जाती जान

Thu, 13 Jun 2024 02:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,तरकुलवा

सार

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव के सिंगहा टोला निवासी राधे कुमार (28) पुत्र बिहारी प्रसाद पथरदेवा बिजली घर पर संविदा लाइनमैन थे। बुधवार को रात्रि 9:30 बजे के करीब पथरदेवा बिजली घर की मेन सप्लाई में फाल्ट चेक करने वह बाइक से पथरदेवा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
मतृक लाइनमैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा-धुसवां रोड पर बुधवार की रात में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक संविदा लाइनमैन समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। हादसे के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इस खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव के सिंगहा टोला निवासी राधे कुमार (28) पुत्र बिहारी प्रसाद पथरदेवा बिजली घर पर संविदा लाइनमैन थे। बुधवार को रात्रि 9:30 बजे के करीब पथरदेवा बिजली घर की मेन सप्लाई में फाल्ट चेक करने वह बाइक से पथरदेवा के लिए निकले थे।

अभी वह अपने गांव के बाहर मेन सड़क पर डोमा चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से बाइक से आ रहे छितौनी गांव निवासी लालू गोंड (36) पुत्र स्व. राम शरण से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि लालू गोंड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि संविदा लाइनमैन राधे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भोर में उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक चालक -
पथरदेवा-धुसवा मार्ग पर बुधवार की रात में हुए सड़क हादसे में दो बाइक चालकों की  दर्दनाक मौत की चर्चा क्षेत्रीय लोगों की जुबान पर तैर रही है़। लोग इस घटना को बेहद दुःखद बताते हुए बाइक चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाने पर अफसोस जता रहे थे। क्षेत्रीय लोगों का यह कहना था कि यदि बाइक चालक हेलमेट लगाए होते तो शायद दोनों की जान नहीं जाती।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें