संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में बीच सड़क पर पिकअप खड़ा करने से मना करने पर पड़ोसियों ने दो संगे भाईयों की पिटाई कर दी। आरोप है कि किशोर की अंगूली दांत से काट ली गई है। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
नूनखार गांव निवासी कृष्णानंद मिश्रा का आरोप है कि गांव के ब्रजभूषण कुशवाहा ने बीच सड़क पर पिकअप खड़ा कर दिया। हटाने को कहां गया तो परिवार के साथ मिलकर घर में खिंचकर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर छोटे भाई की अंगुली दांत से काट लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर भूषण कुशवाहा, उसके भाई बड़े कुशवाहा और दोनों की पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज की है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की गई है।