भटनी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रजवल स्थित एक मकान के बरामदे से तीन पेटी देसी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के चांदपार स्थित देसी शराब की दुकान के मुनीम के सहयोग से बरसाथ गांव निवासी दिव्यांग युवक आसपास के चौराहों पर अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री कर रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कृष्णा नंद चौरसिया रजवल गांव में देसी शराब का भंडारण किया है। सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान मौके से तीन पेटी देसी शराब बरामद की।
पुलिस ने मुनीम वकील यादव निवासी भार्गव कोड़रा, थाना सलेमपुर और दिव्यांग कृष्णा नंद चौरसिया पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की सरकारी दुकान बंद होने के बाद वह लोगों को अधिक मूल्य लेकर शराब की बिक्री करते थे। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करते दो आरोपियों को पकड़ा गया है।