बरहज। स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात छापा मारकर पुराना बरहज निवासी सुरेंद्र सोनकर और आजाद नगर उत्तरी निवासी अनूप चौहान को पकड़ा गया। आरोप है कि दोनों लंबे समय से नगर में स्मैक बेच रहे थे और कम कीमत पर नशा उपलब्ध कराकर स्कूली बच्चों को भी इसकी लत लगाने की कोशिश कर रहे थे। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद