दो पशु तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल
खामपार। पुलिस ने दो पशु तस्करों को रविवार को जेल भेज दिया। दोनों खामपार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी रोड से टाटा मैजिक गाडी दो दुधारू पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे। भवानी छापर चौकी इंचार्ज रंजय कुमार ने उन्हें पकड़ लिया। पकडे़ गए दोनों पशु तस्करों की पहचान बिहार के गोपालगंज जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फरदहावा निवासी अमित यादव और अजय अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया है कि दोनों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।