फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बंजरिया मोड़ के पास से सोमवार की रात पुलिस टीम ने ट्रक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना मनोज गोंड़ निवासी कौलाचक और बुलेट गुप्ता निवासी बंजरिया थाना तरकुलवा बताया।
पुलिस के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र से एक ट्रक 25 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। ट्रक का अंतिम लोकेशन तरकुलवा क्षेत्र के एमएसपी स्कूल के पास मिला था। इस मामले में मईल पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया था कि उनके ट्रक का चालक तरकुलवा क्षेत्र के कौलाचक गांव निवासी मनोज गोंड़ गोंड़ है। उससे रुपये के लेनदेन में विवाद किया था। इसके चलते उन्होंने उसे हटा दिया था। शक है कि ट्रक को उसी ने चुराया है।
ट्रक मालिक की बातों पर यकीन कर मईल पुलिस ने तरकुलवा पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। इस बीच सोमवार की शाम को पुलिस टीम को ट्रक चोरी के आरोपियों के बंजरिया मोड़ के पास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि चोरी के ट्रक को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें