फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी चौराहे पर रविवार की दोपहर में हुई चाकूबाजी के दो आरोपी विशुनपुर गांव निवासी सुबाष और मोनू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। इस ममले मेंं पुलिस ने सात लोगों पर हत्या के लिए जानलेवा हमला कर लूट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विशुनपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह, रघु प्रताप सिंह और मुकेश कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार को पचलड़ी चौराहे पर छठ व्रत का सामान खरीदने गए थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। चाकू से कई जगह मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें