फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराडीह ईंट-भट्ठे पर हुई डकैती में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराडीह ईंट-भट्ठे पर हुई डकैती में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। थाना लार के पिपराडीह स्थित ईंट-भठ्ठे पर हुई डकैती का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनसे हथियार के साथ माल भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों ने क्षेत्र के साथ ही गोरखपुर जनपद में हुई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
सोमवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि 12 नवंबर की आधी रात हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने लार-पिपरीडीह स्थित ईंट-भट्ठे पर धावा बोल दिया। मजदूरों को बंधक बनाकर 80 हजार रुपये और महिलाओं के गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंची थी और अभियान चलाकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस मामले में क्षेत्र के दरोगा सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में अखिलेश यादव उर्फ मिंकल पुत्र चंद्रशेखर यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को जांच के दौरान ग्राम सुकठ मोड़ के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसमें एक सोनू आलम उर्फ संतू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी-भटोैली थाना मईल तथा लोहा नट पुत्र सहदेव नट निवासी-हरखौली थाना लार को एक देशी तमंचा व एक कारतूस एवं एक जोड़ी पीली धातु टप्स, एक सफेद धातु चेन के अलावा नकदी 1200 रुपये बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वह दोनों अपने अन्य साथियों के साथ इस डकैती की घटना में शामिल थे। बरामद सामान की पुष्टि के संबंध में वादी अखिलेश यादव को बुलाया गया तो उन्होंने भी आरोपियों की पहचान की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त लोहा नट ने बताया कि घटना से पूर्व वह ग्राम पिपराडीह ईंट-भठ्ठे पर जाकर वहां महिला मजदूरों से बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में लेकर उनसे उनकी कमाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करते हुए उसके द्वारा अपने साथियों सोनू आलम उर्फ संतू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी-भटोैली थाना मईल जनपद देवरिया, विसुनदेव यादव पुत्र गिरधारी यादव, राहुल यादव पुत्र विसुनदेव यादव निवासीगण-राजागांव खरौनी थाना बांसडीह जनपद बलिया, अजीत पुत्र श्याम, टेंगर पुत्र हरेंद्र नट निवासीगण-खरहाताड़ थाना गड़वार जनपद बलिया, विरेंद्र सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासी-छिसबी थाना रसड़ा जनपद बलिया, महेंद्र यादव पुत्र रामनक्षत्र यादव, सुनील उर्फ सन्नी पुत्र महेंद्र यादव निवासीगण-जंगल रसूलपुर नई बाजार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के साथ पिपराडीह ईंट-भठ्ठे पर डकैती की थी। इसमें कुल 1.25 लाख रुपये एवं एक महिला से उसके एक जोड़ी पीली धातु के टप्स लूट लिए गए थे। घटना के बाद सभी ने नकदी को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन

अभियुक्त सोनू आलम ने बताया कि घटना में महिला से लूटी गई एक जोड़ी टप्स उसके पास है। इसके अतिरिक्त सोनू के पास से बरामद सफेद धातु की चेन के संबंध में बताया गया कि पिछले साल 30 अक्तूबर को रामनगर ईट-भट्ठे से गुजर रही एक महिला के गले से छिनी गई थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2017 में गोरखपुर के नई बाजार में स्थित ईंट- भट्ठे एवं पिछले 10 नवंबर को गगहा स्थित ईंट-भट्ठे पर हुई डकैती में भी उनकी संलिप्तता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें