फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर में रविवार को कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर निवासी सौरभ वर्मा (32) ने रविवार को पुलिस को दी शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने लामबंद होकर शनिवार को इनके भाई शुभम वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के इरफान, नौशाद सहित चार अज्ञात पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इरफान और नौशाद को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि आर्केस्टा में मारपीट हुई थी। शुभम वर्मा पर हमले के आरोपी इरफान व नौशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें