गौरी बाजार। बैतालपुर आयल डिपो के पास टैंकरों से डीजल चोरी करने के आरोपियों को गौरी बाजार पुलिस रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के डीजल और बाइक बरामद किए गए।
रविवार की रात को गौरी बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैतालपुर डिपो से पहले भगुआ शिवमंदिर के पास डीजल चोर चोरी की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रविंद्र पासवान निवासी वार्ड नंबर 9 बैतालपुर एवं राजेश यादव निवासी वार्ड नंबर 9 बैतालपुर को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक से ले जा रहे टैंकरों से चोरी किए गए 60 लीटर डीजल बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। सीओ सत्येंद्र राय ने बताया कि डीजल चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।