फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां-बेटी से छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रात में छत पर सो रहीं मां-बेटी के साथ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों को जान-माल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार दिन बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 मई की रात को गर्मी की वजह से मां नाबालिग बेटी के साथ छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव के दो मनबढ़ युवक पीछे के रास्ते छत पर चढ़ गए। मां के साथ छेड़खानी करने लगे। मां-बेटी ने विरोध कर शोर मचाया। आरोपी दोनों के साथ बदसलूकी कर जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकले थे। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि विशाल यादव और अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें