फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तिहाई आबादी बीस घंटे बिजली को तरसी

Mon, 21 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
एक तिहाई आबादी बीस घंटे बिजली को तरसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में अंडरग्राउंड केबिल फाल्ट होने से शहर की एक तिहाई आबादी 20 घंटे तक बिजली से महरूम रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर में खराबी ठीक हो सकी। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। 
विज्ञापन


शहर के भटवलिया 33 केवी बिजलीघर से पुरवा स्थित सब-स्टेशन को बिजली सप्लाई होती है। सोमवार की शाम को चकिया रेलवे क्रासिंग के समीप अंडरग्राउंड केबिल बक्शा जल गया। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े भीखमपुर रोड, अंबेडकर नगर, सोमनाथ नगर, महुआबारी, सिंधी मिल, रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम आदि मोहल्लों में शाम को बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसे नियमित कटौती समझा। रात 10 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। कुछ देर बाद घरों में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया। किसी तरह लोगों ने रात का समय गुजारा।

सुबह के समय टंकियों का पानी भी खत्म हो गया। इसके चलते महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैंडपंप के पानी से कामकाज निपटाया। रात में बिजली विभाग ने खराबी दूर करने की जहमत नहीं उठाई। अवर अभियंता विवेक पांडेय सोमवार को सुबह खराबी दूर करने में जुट गए। दोपहर दो बजे के बाद खराबी ठीक हो सकी। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अंडरग्राउंड केबिल फाल्ट हो गया था। सोमवार को दोपहर में खराबी दूर कर ली गई। इसके बाद मोहल्लों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें