संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। समाज को ऊर्जावान करके मजबूत करने का प्रयास करने वाले देवरिया जनपद के 12 शिक्षकों को रविवार को खुखुंदू में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर पूर्व विधायक डाँ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि संस्कृति प्रवक्ता पंडित अशरफी पांडेय रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षकजनों को सम्मानित करना मेरे लिए गौरव की बात है। इससे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। स्थानीय कस्बे में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ. विमला पाठक, डॉ. पूनम मिश्रा, पंडित अशरफी पांडेय, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, सरिता पाण्डेय, प्रिंस तिवारी, आलोक पांडेय, सुनील कुमार यादव, आनंद मणि, डिंपी मिश्रा, ममता शाह, श्रवण कुमार राय आदि 12 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, जगजीत सिंह, राहुल शर्मा की तरफ से सभी शिक्षकों को पुस्तकें उपहार में दी गईं। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नथुन राय और संचालन रविकांत मणि ने किया।