फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोन घुमाइए...घर आकर गेहूं खरीदेंगी समितियां

Wed, 26 Apr 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य एवं रसद विभाग ने शुरू किया मोबाइल क्रय केंद्र
विज्ञापन

- किसानों की सहूलियत के लिए ब्लाकवार बनाए गए हैं कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अगर आपने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है और आपका गेहूं नहीं बिक रहा तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस एक फोन घुमाइए क्रय केंद्र के कर्मचारी बोरा और तौल मशीन लिए आपके घर पहुंच जाएंगे। भुगतान 48 घंटे के भीतर खाते में भेज दिया जाएगा।
दरअसल खाद्य एवं रसद विभाग ने मोबाइल क्रय केंद्र की सुविधा शुरू की है। इसके तहत क्रय समितियां अब आढतियों की भांति अपने वाहन के साथ तौली मशीन व बोरा लेकर खुद किसानों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं। सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति कुंटल की दर से गेहूं खरीद रही हैं। यह बदलाव बाजार में गेहूं की महंगाई को देखते हुए किया गया है। कारण कि ज्यादातर आढतिए समर्थन मूल्य की दर पर ही किसानों के दरवाजे पर जाकर गेहूं खरीद रहे थे। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों को भाड़ा खर्च का नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिसके चलते किसान सरकारी समितियों पर गेहूं बेचने से कतरा रहे थे। मोबाइल क्रय केंद्र की सुविधा शुरू होने से किसानों को सहूलियत मिल रही है। घर पहुंचकर गेहूं खरीद करने में हीलाहवाली करने पर किसान कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
ब्लाकवार कंट्रोल रूम नंबर
ब्लाक - कंट्रोल रूम नंबर
देवरिया सदर - 9415653958
रामपुर कारखाना - 9889006451
तरकुलवा - 8840197122
देसही देवरिया - 8004167746
बैतालपुर - 9140860626
गौरीबाजार - 9452790089
रूद्रपुर - 9838626111
बरहज - 9236089995
भलुअनी - 9236089995
भागलपुर - 9450792777
सलेमपुर - 8765721401
लार - 9452135170
भटनी - 87651401
भाटपाररानी - 9554611202
बनकटा - 8299213179

कोट
खाद्य एवं रसद विभाग ने मोबाइल क्रय केंद्र की सुविधा शुरू की है। इसके तहत क्रय समितियां अब आढतियों की भांति अपने वाहन के साथ तौली मशीन व बोरा लेकर खुद किसानों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर किसान कंट्रोल रूम को फोन कर सकते हैं। - भीमा चंद गौतम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें