चनुकी। लार ब्लाॅक का नलकूप संख्या 255 हरखौलीएक सप्ताह से खराब है। इससे सैकड़ों एकड़ धान के फसल की सिंचाई बाधित है। किसानों ने नलकूप ऑपरेटर सत्यप्रकाश को सूचना दी है।
किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले नलकूप का स्टार्टर खराब हो गया था। गांव के किसान मनीष पांडेय, बबलू पाण्डेय, रत्नेश पांडेय आदि ने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नलकूप को दुरुस्त कराने की मांग की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में नलकूप ऑपरेटर सत्यप्रकाश ने बताया कि जल्द ही तकनीकी दिक्कत को दूर कराकर सिंचाई की व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी। संवाद