खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरया स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नलकूप ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। खुखुंदू क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव निवासी हरेंद्र यादव (55) भलुअनी क्षेत्र के पकड़ी में सरकारी नलकूप ऑपरेटर हैं। वह शनिवार दोपहर में घर से खुखुंदू चौराहे पर जाने की बात कहकर निकले। खुखुंदू से वह फिर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे।
वह बाइक लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए।