फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नेपाल के श्रद्धालुओं की बस से टकराने के बाद ट्रक पलटा

Fri, 21 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास प्याज लदा ट्रक नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी बस से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीच पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। सूचना पर पहुंची महुआडीह के अलावा कुशीनगर जिले की हाटा कोतवाली पुलिस ने ट्रक सड़क के किनारे कराकर यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र में हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास पश्चिम तरफ उत्तरी लेन पर बृहस्पतिवार को प्याज लदा ट्रक बिहार की तरफ जा रहा था। इस ट्रक को बगल से नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी बस ओवरटेक कर रही थी। बताया जा रहा है कि आगे निकल रही बस के पिछले हिस्से से ट्रक में हल्की सी टक्कर लग गई। इस पर ट्रक चालक ने तेजी से स्टेयरिंग दाहिने तरफ घुमा दिया। इससे अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया।
ट्रक में लदा प्याज सड़क पर बिखर गया। बस चालक ने सावधानी से गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। बस नेपाल देश की थी, जिसमें वहां के श्रद्धालु धार्मिक स्थानों का दर्शन कर लौट रहे थे। बस यात्री हादसे से सहम गए थे। कुछ देर बाद बस गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन

महुआडीह के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि प्याज लदी ट्रक टोल प्लाजा के पास बस से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें