फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गोरखपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग के समीप शुक्रवार की शाम तरकुलवा से सवारियों को लेकर आ रही टेंपो को पीछे से आ रहे गिट्टी मिक्सर मशीन वाले ट्रक ने ठोकर मार दिया। इस घटना में टेंपो सड़क पर पलट गई। टेंपो में चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बखरा निवासी छेदी राजभर परिवार सहित तरकुलहा मनौती पूरा करने के लिए गए थे। शाम को घर लौटते समय गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग के समीप पीछे से ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो सड़क के किनारे पलट गई। इसमें सवार विकास राजभर (20) पुत्र छेदी, बबीता (28) पत्नी राकेश, गुड्डी (40) पत्नी छेदी राजभर निवासी ग्राम बखरा एवं रेनू (38) पत्नी राजू राजभर निवासी ग्राम बरारी, बैतालपुर घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाया गया। जहां से गुड्डी देवी की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके से चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं ऑटो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें