फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, शव पहुंचते ही छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह माह पहले घर की माली हालत सुधारने के लिए गया था रसिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के प्रताप छापर के टोला जंजीरहा निवासी एक युवक की रसिया में मौत हो गई। शुक्रवार को युवक का शव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जंजीरहा गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह (32) लगभग छह माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में रसिया गए थे। वहां सात मार्च को हादसे में उनकी मौत गई। साथियों ने मोबाइल से सूचना परिजनों को दी। शुक्रवार की सुबह गांव में शव पहुंचते ही महिलाएं उससे लिपट कर दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। दहाड़े मारकर रो रही पत्नी मिंता देवी व मां सुनीता देवी को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई थी। गांव के लोगों ने बताया कि अशोक बहुत ही शांत स्वभाव और मिलनसार थे। अशोक की मौत से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें