फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर-देवरिया मार्ग पर पिपरपाती गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीखमपुर-देवरिया मार्ग पर पिपरपाती गांव के पास सकरापार ढाला की तरफ से आ रहे ट्रक ने 60 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ कर पिटाई करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी मुद्रीका शर्मा (60) पुत्र रामदत्त शर्मा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वह रविवार सुबह साइकिल से जिला मुख्यालय के लिए घर से निकले थे। मेडिकल काॅलेज में पहुंचकर चिकित्सक से दिखाने के बाद वह दोपहर बाद साइकिल से घर जा रहे थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-भीखमपुर मार्ग पर पिपरपाती गांव के पास पहुंचे थे कि सकरापार ढाला की तरफ से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। लोगों ने चालक को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें