फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में पशु चराने पर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार बुजुर्ग में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक व महिला घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार बुजुर्ग में राजेंद्र मिश्र अपना घर और कपिल मुनि गोंड टीनशेट का घोंठा बना कर आमने-सामने रहते हैं। दोनों के बीच में राजेंद्र मिश्र का खेत है। रविवार को कपिल मुनि गोंड की गाय राजेंद्र मिश्र के खेत में चली गई। जिसे लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई और दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं, जिसमें एक पक्ष से कपिल मुनि गोंड व उनकी पत्नी बबिता घायल हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से राजेंद्र मिश्र चोटिल हो गए। घायल कपिल व बबीता को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में बबिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में भभूति मिश्र, राजेंद्र मिश्र और उनके पुत्र पर केस दर्ज किया है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें