फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक ने तोड़ी रेलवे क्राॅसिंग, दो घंटे आवागमन ठप

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया की ओर से मालगाड़ी आने वाली थी। गेटमैन ढाला बंद कर रहा था। तभी सोनूघाट की ओर से 22 चक्का ट्रक काफी तेज गति से बैरियर तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा। गेटमैन संतोष कुमार ने बैरियर टूटने की सूचना आरपीएफ व पीडब्लूआई भटनी के वीके सिंह को फोन पर दी।
विज्ञापन
पड़री रेलवे ढ़ाला टुटने के कारण जाम में फसे लोग।संवद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया-भटनी रेलमार्ग स्थित पड़री ढाला पर ट्रक ने बैरियर में टक्कर मार दी। लोगों के शोर मचाने पर रेलवे ट्रैक के बीच में ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एक बैरियर टूटने के कारण दूसरा बैरियर फंस गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वहीं भटनी की ओर से आ रही शहीद एक्सप्रेस आधे घंटे अहिल्यापुर स्टेशन पर खड़ी रही। अधिकारियों के पहुंचने के बाद उसे दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया।
विज्ञापन


इधर, बैरियर नहीं खुल पाने के चलते सड़क पर दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। घटना सोमवार शाम 4.47 बजे की है। शाम करीब सात बजे क्रॉसिंग को ठीक किया गया, तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका। ऐसे में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

देवरिया की ओर से मालगाड़ी आने वाली थी। गेटमैन ढाला बंद कर रहा था। तभी सोनूघाट की ओर से 22 चक्का ट्रक काफी तेज गति से बैरियर तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा। गेटमैन संतोष कुमार ने बैरियर टूटने की सूचना आरपीएफ व पीडब्लूआई भटनी के वीके सिंह को फोन पर दी। करीब आधे घंटे बाद वीके सिंह पहुंच गए। डेढ़ घंटे बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राजाराम पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फंसे ट्रक को निकाला गया। इस दौरान शहीद एक्सप्रेस करीब आधे घंटे, इंटरसिटी डाउन पंद्रह मिनट और डाउन मालगाड़ी आधे घंटे विलंब हो गई।
विज्ञापन


इधर लंबा जाम के चलते राहगीरों को को परेशानी उठानी पड़ी। दोनों ओर सौ से अधिक ट्रक खड़े हो गए थे। महुआनी की ओर से आ रहे ज्यादातर वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। वह बैकुण्ठपुर-देवरिया मार्ग से निकल गए। 6.50 बजे रेलवे कर्मियों ने बैरियर दुरूस्त किया। इसके बाद आवागमन बहाल हो पाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजाराम पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

ट्रैक से हटाने के बहाने ट्रक लेकर भागने लगा साथी
रेलवे ट्रैक पर पड़े ट्रक को हटवाने के लिए आरपीएफ ने वहां खड़े ट्रक के एक चालक को बुलाया। वह चालक ट्रक को वहां से हटाने के बाद लेकर भागने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो आरपीएफ ने आधा किलोमीटर उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें