फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरियारपुर में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार को बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़ कर विरोध किया। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों से बात कर जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बरियारपुर बिजली उपखंड से हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आसपास के गांवों से 50 से अधिक की संख्या में युवक सुबह दस बजे उपकेंद्र पर पहुंच गए और गेट में ताला बंद कर दिया। साथ ही शासन व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उग्र भीड़ देख ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ व अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने युवकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीओ आशुतोष यादव ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट होने व शाम को अधिक लोड होने के कारण लाइन कट जा रही है। इसमें बिजली कर्मचारी का कोई दोष नहीं है। फोन नहीं उठाने का कारण है कि सभी कर्मचारी अपने काम में लगे रहते हैं। यदि फोन रिसीव करते रहे तो कार्य बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें