फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने का प्रयास किया

Tue, 15 Dec 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में महिला एकता शक्ति की महिलाओं ने देवरिया स्टेशन पर वैशाली ट्रेन रोकने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रेलवे लाइन से बाहर निकाला। जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।        रेल अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।मंगलवार की शाम वैशाली एक्सप्रेस अप दिल्ली जाने के लिए देवरिया पहुंची। जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद हुई महिला एकता शक्ति की महिलाओं ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया। ट्रेन पांच मिनट तक प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ कर रेल लाइन से बाहर कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिला एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। किसानों की बर्बाद हो गई। नुकसान का रुपया अब तक किसानों को नहीं मिला। गन्ना किसान बेहाल हैं। छात्रों को लैपटॉप नहीं रोजगार की आवश्यकता है। महिला एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद भी प्रदेश सरकार की नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर सरकार वादा पूरा नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में महिला एकता शक्ति की महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। इसके पहले संगठन के लोगों ने मालवीय रोड पर बैठक की। प्रदर्शन करने वालों में रामअवतार यादव, दुर्गा देवी, रोहित मिश्र, गीता तिवारी, नन्हे तिवारी, प्रेमशीला, दुर्गावती, इंद्रावती, सोनू, चौथी प्रसाद, प्रतिमा  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें